प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान की क़ैद में मौजूद भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन ने चाय की चुस्कियों के साथ जहां पाकिस्तान की सेना के जवानों का धन्यवाद किया है वहीं उन्होंने दोनों देशों के बीच शांति की अपील भी की है। भारतीय पायलट अभिनंदन ने कहा कि मैं जब अपने जहाज़ से नीचे कूदा और पाकिस्तान की ज़मीन पर उतरा तो वहां मौजूद आम लोगों ने हमे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि अगर समय पर पाकिस्तान सेना के जवान न पहुंचते तो आज मैं जीवित न होता। अभिनंदन ने पाक सेना का धन्यवाद करते हुए कहा कि कोई नहीं चाहता कि युद्ध हो।
गिरफ़्तार भारतीय पायलट ने पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों द्वारा पूछे गए कुछ प्रश्नों के उत्तर देने से इंकार कर दिया। अभिनंदन से जब पाक सेना के अधिकारियों ने पूछा कि आप कहां जा रहे थे और आपका टार्गेट क्या था? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैं माफ़ी चाहता हूं कि मैं इसका जवाब नहीं दे सकता आप स्वयं रेकॉर्ड से पता करें। भारतयी पायलट अभिनंदन ने कहा कि मैंने पाकिस्तानी सेना द्वारा मेरे साथ किए गए अच्छे व्यवहार के संबंध में जो बयान दिया है उस बयान से भारत लौटने के बाद भी नहीं पलटूंगा।